फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चोरी के माल के साथ तीन गिरफ्तार

चोरी के माल के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 17 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
चोरी के माल के साथ तीन गिरफ्तार
अदलहाट। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में 12 जून को हुई चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की सुबह क्षेत्र के मंगलपुर स्थित बगीचा से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, चोरी के 18 हजार पांच सौ रुपये और आभूषण बरामद किया गया। इब्राहिमपुर गांव निवासिनी किरन देवी पत्नी हीरालाल 12 जून को मायके से आने के बाद घर में चोरी होने की प्राथमिकी दजई कराई थी। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगलपुर बगीचे के पास तीन लोग चोरी के मामले का बंटवारा कर रहे हैं। जानकारी होते ही फोर्स के साथ पहुंचे और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गोलू उर्फ विकास गुप्ता ग्राम इब्राहिमपुर थाना अदलहाट ने पुलिस को बताया कि तीन जून को अपने साथियों के साथ मिलकर हीरालाल गुप्ता के घर चोरी की थी। जामा तलाशी में उसके पास एक लोहे की चाकू, सात हजार नकद, एक सोने की चैन, अंगूठी तथा चांदी की करधनी बरामद हुई। दूसरे अभियुक्त राहुल तिवारी उर्फ लालू निवासी इब्राहिमपुर के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा दो कारतूूस तथा आठ हजार पांच सौ रुपया नकद, चोरी की अंगुठी, सोने का झुमका और रवि उर्फ गोपाल केशरी ग्राम इब्राहिमपुर के कब्जे से चोरी के तीन हजार रुपया नकद, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल चांदी, चोरी के पैसे से खरीदा गया एक मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed