{"_id":"5aaab7f84f1c1bab758b5979","slug":"111521137656-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की अबूझ हाल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की अबूझ हाल में मौत
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। क्षेत्र के गौरा गांव में गुरुवार की देर रात तीस वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए युवती के पति समेत चार के खिलाफ तहरीर थाने में दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरा निवासी बिटोला देवी (30) पत्नी नंदलाल की गुरुवार की रात करीब आठ बजे की लाश फंदे से लटकती मिली। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पति नंदलाल व एक अन्य को हिरासत में ले लिया। पति नंदलाल ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह किसी काम से नैनी (इलाहाबाद) गया था। पत्नी से सुबह खाना खाने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। नैनी से वापस आया तो बिटोला मृत पड़ी थी। बिटोला के तीन बच्चे मनोज (6), रीतू (तीन) और नीतू (एक वर्ष) है। आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। लालगंज थाना क्षेत्र के धराधन पुर गांव निवासी रामचंद्र ने अपनी पुत्री विटोला की शादी पांच जून 2010 को जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी नंदलाल के साथ की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर उसे बाइक के लिए आए दिन प्रताड़ित कर रहे थे। गुरुवार की भोर इसी बात को लेकर ससुरालियों से उसका झगड़ा हो गया और उन लोगों ने गला कसकर उसकी हत्या कर दी। बताया कि उसने फांसी लगा दी है लेकिन ऐसा नहीं है। युवती के पिता ने पति समेेत चार के विरुद्घ दहेज हत्या के आरोप में तहरीर दी है।