फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कोटे की दुकान को लेकर दो पक्षों में मारपीट

कोटे की दुकान को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Wed, 28 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
कोटे की दुकान को लेकर दो पक्षों में मारपीट
कछवां। नरायनपुर गांव में कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर सोमवार की शाम पांच बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पथराव भी हुआ। इसमें पांच लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। रात आठ बजे वीडियोग्राफी देख कर ग्राम विकास अधिकारी कालिका प्रसाद ने थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

मझवां ब्लॉक के नरायनपुर गांव में एक माह से कोटे की दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। प्रधान ने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर था। बीडीओ नीरज दुबे ने सोमवार को खुली बैठक बुलाई थी। बीडीओ नीरज दुबे की उपस्थिति में एडीओ कोआपरेटिव आरके शुक्ला व प्रभारी एडीओ पंचायत राजेंद्र सिंह के साथ गांव में बैठक हुई। वीडीओ ,एडीओ, व ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान के उपस्थिति में गांव नरायनपुर में कोटे की दुकान के चयन का प्रस्ताव शुरू हुआ। इसमें छह लोगों ने पर्चा दाखिल किया। एक घंटे बाद चार लोग पर्चा वापस ले लिया। दो लोगों के बीच चुनाव हुआ। इसमें बंशी को 346 और अरविंद को 338 मत मिले। इसी बीच दूसरे पक्ष के अरविंद ने वीडीओ कालिका प्रसाद पर पक्षपात का आरोप लगाया। बंशी के पक्ष ने मना किया। इसको लेकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चलाए। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। भीड़ का आक्रोश देख पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। इसबीच सोहन लाल, अरविंद , सज्जन, शेखर ने वीडीओ से कार्यवाही रजिस्टर छीन कर फाड़ दिया और मारपीट की। ग्राम विकास अधिकारी कालिका प्रसाद ने चारों के खिलाफ तहरीर दी । चारों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने और सरकारी पत्रावली फाड़ने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed