{"_id":"599737b94f1c1b34798b48fe","slug":"111503082425-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा समेत सात लोगों के आवास के पैसे हुए गबन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा समेत सात लोगों के आवास के पैसे हुए गबन
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की रकम प्रधान और ग्राम सचिव ने डकार लिया। विरोही गांव की निशा देवी व पारसनाथ समेत सात लोगों ने तहसील दिवस पर अधिकारियों के यह बात बताई और मामले के जांच की मांग की।
उनका कहना था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन लोगों को आवास आवंटन किया गया है। उसकी रकम बैंक में आने पर प्रधान ने सेक्रेटरी से मिलीभगत कर निकाल लिया। निशा ने अपने आवेदन में कहा है कि उनका खाता इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक गैपूरा में है लेकिन सूची पर उसको बदल कर दूसरा खाता नंबर दे दिया गया। इस तरह प्रधान सेक्रेटरी की मिलीभगत से उसे दूसरे के खाते में भेज कर निकाल लिया। इस बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि पैसा खर्च हो गया है। पारस ने बताया कि उसके आवास निर्माण के लिए आए पैसे को गबन कर लिया गया है। मामले की शिकायत बीडीओ समेत अन्य स्थान पर किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा पैसा गबन करने वाले उन्हें धमकी देने लगे। इसके अलावा पांच अन्य लोगों का अभी आवास का पैसा गलत तरीके से निकाल गया है। यह भी आरोप है कि एक ही व्यक्ति के परिवार को प्रधान ने अगल अलग नाम से पांच आवास दे दिए हैं। नियमानुसार शादीशुदा व्यक्ति को आवास नहीं दिया जाना चाहिए लेकिन गांव में ऐसा किया गया है।
विज्ञापन