फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   करेंट की चपेट में आनें से महिला झुलसी

करेंट की चपेट में आनें से महिला झुलसी

Wed, 20 Mar 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
करेंट की चपेट में आनें से महिला झुलसी
मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के गढ़वां गांव स्थित सिंहवान मौजा के पास ट्रक की चपेट में फंसकर टूटे बिजली की तार की चपेट में आकर मंगलवार को 35 वर्षीय महिला झुलस गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में ले गए। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पीटने लगे। इसी बीच किसी ने मामले से पटेहरा चौकी की पुलिस को अवगत करा दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज पटेहरा ने बीचबचाव कर मामला शांत कराते हुए चालक को चौकी ले गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार को एक मिनी ट्रक भूसा लादकर जा रहा था। घर के सामने वाहन पहुंचने पर उसमें फंसकर बिजली का तार टूट गया। इसी दौरान पानी लेकर आ रही श्याम नरायन की पत्नी राजकुमारी तार की चपेट में आकर झुलस गई। तार में फंसने के कारण महिला तड़फड़ाने लगी। आनन फानन में लोगों ने पावर हाउस पर फोनकर लाइन कटवाते उसे आनन फानन में निजी चिकित्सालय ले गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने भूसा लदे वाहन को रोककर चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed