फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

मिर्जापुर। कछवां पुलिस ने क्षेत्र के भैंसा रेलवे क्रासिंग के पास से मंगलवार की दोपहर नौ बाइकों के साथ दो अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है। दोनों के विरुद्घ चोरी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। ये बातें पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताईं।

उन्होंने बताया कि कछवां थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी की दो बाइकों के साथ अंतर जनपदीय गिरोह के दो सदस्य क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। जानकारी होते ही उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद यादव व भैंसा चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव के साथ भैंसा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे और घेराबंदी कर रहे थे कि दो युवक आते हुए दिखाई दिए। दोनों को पकड़ कर बाइकों के कागजात मांगे गए तो नहीं दिखा पाए। थाने लाकर पूछताछ किया गया तो दोनों ने अपना नाम शहजाद उर्फ बादशाह पुत्र अरमान शाह निवासी आलमपुर नई बस्ती भदोही एवं उधम सिंह उर्फ डबलू सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी दामोदर कछवां बताया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सात और बाइक बरामद की। उन्होंने बताया कि उधम सिंह के विरुद्घ कछवां व चौरी भदोही में चोरी समेत अन्य आरोपों में चार व शहजाद के विरुद्घ कछवां में तीन मुकदमें पहले से ही दर्ज हैं। दोनों वाहनों को चुरा कर किसी पंजीकृत वाहन के नाम पर नंबर प्लेट लगा कर बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed