फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मिटटी के ढुहे में दबकर महिला की मौत

मिटटी के ढुहे में दबकर महिला की मौत

Sun, 08 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मिटटी के ढुहे में दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
शेरवां। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव पथरौलिया में एक गड्ढे में मिट्टी खोदते समय गिरे ढुहे में दबकर शनिवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने मलबा हटाकर महिला के शव को बाहर निकला।

पथरौलिया गांव की 42 वर्षीय महिला दुर्गावती बिंद पत्नी भगवानदास बिंद दीपावली का त्योहार नजदीक आने पर घर की पोताई करने के लिए शनिवार की सुबह नौ बजे गांव की कई महिलाओं के साथ सिवान में पहाड़ की तलहटी से सटे खेत के एक गड्ढे में मिट्टी की खुदाई कर रही थी। इस बीच मिट्टी का ढुहा गिर पड़ा। जिसमें दुर्गावती दब गई। दुुर्गावती को दबते देख साथ में मौजूद अन्य महिलाओं में हड़कंप मच गया। महिलाएं भाग कर दुर्गावती के घर पहुंची और उसके पति को घटना से अवगत कराया। महिलाओं की सूचना पर पति भगवान दास मौके पर पहुंचा और मलबा हटाकर उसे बाहर निकाल आनन-फानन में पीएचसी जमालपुर ले पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दुर्गावती को महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed