फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ मनाया अपना जन्म दिन

एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ मनाया अपना जन्म दिन

Tue, 05 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ मनाया अपना जन्म दिन
विज्ञापन

मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में रविवार की रात यातायात पुलिस कर्मियों के साथ-साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने केक काट कर पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन की बधाई दी। वहीं यातायात प्रभारी वागीश विक्रम सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने भी उनके जन्मदिन की मुबारक बाद दी। इसके अलावा जनपद के समस्त थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपना-अपना जन्म दिन मनाया।

एसपी ने अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जाने वाले अभियानों एवं कार्रवाई से इतर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी की चिंता तथा थकान से मुक्त करने एवं उनका मनोबल बनाए रखने के लिए एक दिवस पर समस्त थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के जन्म दिन को मनाने का निर्देश दिया है। अपने घर परिवार से दूर रह कर आम जनता की सुरक्षा एवं सहयोग की भावना के साथ कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि जिन पुलिस कर्मियों का जन्मदिन आने वाले माह में पड़ता है उनका अगले माह की एक तारीख को उनके थाने में जन्मदिन मनाया जाए। इसके अलावा उस दिन उन्हें विशेष व्यजंन भी खिलाया जाए। उसी के तहत पुलिस अधीक्षक ने अपने जन्मदिन पर रविवार की शाम यातायात विभाग में तैनात दो पुलिस कर्मियों के साथ मनाया। इसके अलावा कटरा कोतवाली में भी पुलिस कर्मियों का जन्म दिन मनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed