{"_id":"5984be204f1c1ba6158b472a","slug":"101501871648-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के नदिगहना निवासी तीन व्यक्तियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर गांव के ही एक व्यक्ति पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। एसपी को दिये गए पत्रक में नदिगहना गांव के निवासी सुनील कुमार , विनोद कुमार और मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि गांव के ही निवासी एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिल कर नौकरी के नाम पर ठगी की। कहा कि तुम लोग बेरोजगार हो यदि 51 हजार रुपये खर्च कर सको तो तुम्हे 35 से 45 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी सउदी अरब में दिलवा दूंगा। उसके झांसे में आकर हम लोगों ने अपनी जायदाद बेच कर 80-80 हजार रुपये उक्त व्यक्तियों को दिया। देने के बाद ग्राम प्रधान को भी इससे अवगत कराया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही उक्त व्यक्ति अब पैसा वापस कर रहा है। तीनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।