फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Create a party member door

घर-घर जाकर बनाएं पार्टी सदस्य

Fri, 19 Dec 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 19 Dec 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
Create a party member door
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को तीन दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूरे जनपद में घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाने का कार्य किया जाएगा। 31 दिसंबर तक सदस्य बनाने का लक्ष्य दो लाख है।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष अनिल सिंह व जिला महामंत्री रायचंद्र दूबे के नेतृत्व में सक्तेशगढ़, बरगवा, कुबाकलां, गोलहनपुर, लहौरा सहित आदि गांवों में घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लगभग 400 लोग सदस्य बनाए गए। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया है कि जनता की हर समस्याओं को दूर किया जाएगा। उनके द्वारा महंगाई पर लगाम लगाने के साथ ही जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से लागू किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह, आशाराम मिश्रा, राजबहादुर सिंह, सविता सिंह, शमशेर सिंह, डा. दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, क्षेत्रीय मंत्री मनोज जायसवाल के नेतृत्व में चुनार नगर पालिका अंतर्गत सभी वार्डों में जनसंपर्क कर सदस्य बनाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सदस्यता प्रमुख नागेश सरोज के नेतृत्व में कोन मंडल के मुजेहरा में 150 लोगों को सदस्य बनाया गया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य कौशल कुमार व विष्णु सोनकर के नेतृत्व में छोटी बसई व पक्कापुल आदि स्थानों पर लोगों को सदस्य बनाया गया। भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक रत्नेश कुमार के नेतृत्व में घंटाघर चौराहे पर कैंप लगाकर सदस्य बनाया गया। भाजपा के युवा मोर्चा जिलामंत्री पं.अभय के नेतृत्व में विंध्याचल के मल्लहिया, नई बस्ती, सोनकर बस्ती व मोतीझील आदि स्थानों का भ्रमण कर सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed