{"_id":"60a3de698ebc3edc9e7d6e72","slug":"covid-care-centre-to-be-built-in-vanasthali-college-mirzapur-news-vns5901189120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनस्थली महाविद्यालय में बनेगा कोविड केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनस्थली महाविद्यालय में बनेगा कोविड केयर सेंटर
विज्ञापन
अहरौरा। कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए अब समाजसेवी संगठन भी आगे बढ़कर पहल कर रहे हैं। हीलिंग फील्ड फाउंडेशन संस्था की ओर से क्षेत्र के वनस्थली महाविद्यालय पर कोविड केयर सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। जिससे कोरोना मरीजों का समुचित इलाज हो सके व संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
संस्था की एरिया प्रोग्राम मैनेजर चन्द्रकला सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के लिए क्षेत्र में एक भी केयर सेंटर नहीं होने की वजह से ऐसा कदम उठाया गया है। अभी शुरुआत में पांच बेड की व्यवस्था की गई है। बाद में संक्रमितों के बढ़ने पर और बेड बढ़ाया जाएगा। केयर सेंटर में ऐसे लोगों को रखा जाएगा जिनमें कोविड से जुड़े लक्षण भी दिखाई दिया तो उन्हें रहने व खाने पीने के साथ ही दवा इलाज की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।
टेली मेडिसिन के माध्यम से होगा इलाज
संदिग्ध व पाजिटिव व्यक्तियों के लिए चिकित्सकीय परामर्श के बाद ही उन्हें दवा का वितरण किया जाएगा। इससे पूर्व संस्था की ओर से चयनित स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की ओर से टेली मेडिसिन के माध्यम से दवा बताया जाएगा और उपचार किया जाएगा। गंभीर मरीजों के लिए यहां एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।