फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cousin attacked with a shovel in leg dispute

जमीन विवाद में चचेरे भाई ने फावड़े से हमला कर काटा पैर

Thu, 26 Nov 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cousin attacked with a shovel in leg dispute
इमिलियाचट्टी। अहरौरा थाना क्षेत्र के खुटहां गांव में बुधवार की शाम को जमीन विवाद में एक युवक ने फावड़े से चचेरे भाई पर हमला कर दिया। इससे उसका पैर कट कर लटक गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत बिगड़ने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हमला करने के बाद आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

चचेरे भाइयों में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश है। बुधवार की शाम को दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों चचेरे भाइयों में मारपीट हो गई। तभी एक ने फावड़े से जैनुल पुत्र मन्नू के ऊपर हमला कर दिया। इसमें जैनुल का पैर कट गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस का सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक केंद्र ले गई। जहां उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपी मौका पाकर भाग गया। इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चचेरे भाई ने फावड़े से हमला किया है। इसमें जैनुल का पैर कट गया है। उसे ट्रामा सेंटर रेफर कराने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed