फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Couple injured in assault, case filed against three

मारपीट में दंपती घायल, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 27 Sep 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Couple injured in assault, case filed against three
हलिया क्षेत्र के फुलियारी गांव में रविवार की रात खेत में पानी जाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दंपती घायल हो गए। घायलों का पीएचसी में उपचार कराया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव ने बताया कि क्षेत्र के घोड़ाडाप मुहल्ला निवासी पप्पू विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि खेत में मेड़ बनाकर पानी रोकने के विवाद में रविवार को देर रात भाई शिव विश्वकर्मा, राजेश व ममता अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। यह आरोप भी लगाया कि मना करने पर लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची पत्नी नचकी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पप्पू विश्वकर्मा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed