फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Council school examinations started from Hindi

हिंदी से शुरू हुई परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं

Thu, 24 Mar 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Council school examinations started from Hindi
जिले में बृहस्पतिवार से परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन हिंदी की परीक्षा थी। जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

जिले में इस सत्र में 278486 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 240184 विद्यार्थी शामिल हुए और 38302 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में 1802 विद्यालय संचालित हैं। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक रूप से ली गई। इसके साथ ही दो से पांच तक की परीक्षा मौखिक और लिखित और छह से आठ तक की परीक्षा केवल लिखित रूप में ली गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी विद्यार्थियों को सैनिटाइजेशन के बाद ही विद्यालय में प्रवेश दिया गया। बीएसए सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी व उड़ाका दल के सदस्यों ने जिले के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया और अध्यापकों को दिशा निर्देश दिए। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। सिटी विकास खंड के मेवली कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक राघवेंद्र कुंवर शुक्ल ने बताया कि परीक्षार्थियों का सैनिटाइज कराकर ही प्रवेश दिया।
विज्ञापन

हलिया में सबसे अधिक रही उपस्थिति
परिषदीय परीक्षाओं में हलिया विकास खंड में परीक्षार्थियों की सबसे अधिक उपस्थिति रही। विकास खंड में 38400 पंजीकृत विद्यार्थियों में 32500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह छानबे में 27362, सिटी (नगर) में 23513, जमालपुर में 26194, कोन में 11580, लालगंज में 14589, मझवां में 15204, मड़िहान में 21430, नगर पालिका में 4171, नरायनपुर में 14306, पहाड़ी में 17672, राजगढ़ में 24268 और सीखड़ 7395 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि परीक्षा की कड़ी मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed