मिर्जापुर। जिले में सोमवार को सभी बूथों पर चले अभियान में आठ हजार 579 को कोरोना का टीका लगाया गया। मंडलीय अस्पताल में और अन्य सीएचसी-पीएचसी पर रजिस्ट्रेशन सत्यापन के बाद टीकारकण कक्ष में टीका लग रहा था। मंडलीय अस्पताल में 18 प्लस के साथ 45 प्लस वालों को भी टीका लग रहा था। 18 प्लस में पांच हजार 380 को कोविशील्ड की प्रथम डोज और एक हजार 151 को दूसरा डोज लगाया गया। 18 प्लस में कोवैक्सीन की एक हजार 641 को प्रथम डोज और 407 को दूसरा डोज लगाया गया। 18 प्लस प्रथम डोज में चील्ह पीएचसी पर 469, गुरसंडी पीएचसी में 396, विजयपुर पीएचसी में 614, पड़री पीएचसी में 441, कछवां में 697, सीखड़ में 00, जमालपुर में 796, चुनार में 00, लालगंज में 249, हलिया में 905, पटेहरा में 358, राजगढ़ में 455, मंडलीय अस्पताल और तरकापुर में कोवैक्सीन का 1084 टीका प्रथम डोज लगाया गया। जिले में अभी चार हजार 230 डोज कोविशील्ड और 17 हजार 840 कोवैक्सीन स्टोर में रखा है। हलिया, सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कुल 921 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। वैक्सीनेशन के लिए सुबह से महिलाओं व पुरूषों की चार लम्बी लाइन लग गयी। जिससे स्वास्थ्य कर्मचारियों को पसीना पसीना होना पड़ा। वैक्सीनेशन करने वाली टीम मे एएनएम उषा देवी, मंजू ,मधुमति ,सुमन सिंह, रिंकी, सीमा पाल, रेनू ,अजय, दीनानाथ, शिखा ,अखिलेश, आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।