फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Corona infected for the 11th consecutive day, active case 27

लगातार 11वें दिन मिला कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 27

Wed, 24 Jun 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Corona infected for the 11th consecutive day, active case 27
मिर्जापुर। पिछले 11 दिनों से लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितो का ग्राफ घटने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी नगर के बदली कटरा निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। युवक घर पर नहीं है। इलाज कराने बीएचयू गया है। स्वास्थ्य विभाग उसे ट्रेस करने में जुटा है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 हो गई। इसमें 46 स्वस्थ होकर घर जा चुके है। एक की मौत हो चुकी है। 27 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। कोरोना मरीज की संख्या नगर में बढ़ रही है। अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को बुधवार कोरोना संक्रमित की संख्या में कमी रही। सिर्फ एक ही मरीज मिला, पर नगर में मरीज मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार की दोपहर तक एक भी पाजिटिव नहीं मिला था। शाम को एक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि बुधवार को 50 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें एक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 49 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वह नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा का निवासी है। उसका नंबर नहीं लगा रहा है। उसे ट्रेस किया जा रहा है। बात करने पर उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। उसके परिवार को होम क्वारंटीन कर गुरुवार को सैंपल लिया जाएगा। बताया कि बुधवार को 243 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। इसमें कछवां थाने के पुलिसकर्मी, कई गांव और स्वास्थ्यकर्मियों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed