{"_id":"64691849aacea06bcf0ed6d4","slug":"connection-not-given-bill-of-lakhs-sent-mirzapur-news-c-20-1-215018-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कनेक्शन दिया नहीं, लाखों का भेज दिया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कनेक्शन दिया नहीं, लाखों का भेज दिया बिल
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की सभी चार तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने चुनार तहसील में लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत की गई। शिकायत किया गया कि कनेक्शन नहीं दिए जाने के बावजूद लाखों रुपये का बिजली का बिल भेज दिया जा रहा है। इस दौरान आए 94 शिकायतों में से मौके पर चार का निस्तारण किया गया।
चुनार में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। बेलवन गांव निवासी बृजभान सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि 2014 में उन्होंने सिंचाई के बाबत बिजली कनेक्शन के लिए चार हजार रुपये जमा किया था। खेत से खंभे की दूरी एक किलोमीटर होने के कारण उस दौरान कनेक्शन नहीं दिया गया, जबकि वे कनेक्शन के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। अब विभाग ने चार लाख रुपये का बिजली बिल का बकाया भेज दिया है। बिजुरही गांव निवासी सहादुर पटेल ने शिकायत की कि लघु सिंचाई योजना के तहत अपनी जमीन पर कुएं का निर्माण करा रहे हैं। आरोप लगाया कि घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। बसारतपुर निवासी बृजेश सिंह ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि ईंट भट्ठे के संचालन पर रोक के बावजूद एक गांव कार्य कराया जा रहा है।
बिदापुर गांव के सतीश सरोज ने प्रार्थना पत्र दिया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने चक रोड पर बांस बल्ली लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। संपूर्ण समाधान दिवस में हलिया विकास खंड के दो विद्यालयों के मिड डे मील के चेक पर प्रधान द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए जाने का मामला उठाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी जय कुमार यादव ने बताया कि मामला खंड विकास अधिकारी के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, एसडीएम चुनार नवनीत सेहरा, तहसीलदार नुपूर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक उमाशंकर सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजपति वैस, जमालपुर के बीडीओ पवन कुमार सिंह, आपूर्ति निरीक्षक काशीनाथ, कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में मुख्य राजस्व अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभान सिंह व अन्य अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान यहां आए 112 मामलों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
उधर लालगंज में एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। डीआईजी आरपी सिंह ने समाधान दिवस में फरियादियों की सुनवाई करके अधिकारियों को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में उपरौध अधिवक्ता समिति अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लालगंज तहसील परिसर में हलिया विकास खंड के दो चकबंदी न्यायालय चलाए जाने का ज्ञापन एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा को सौंपा। संपूर्ण समाधान दिवस में 62 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर चार का निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग के 18 , पुलिस के 14, विकास के 12, समाज कल्याण के एक, शिक्षा का एक और अन्य 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
उधर, मड़िहान तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचने वाले तीन विभागों के प्रभारी अधिकारियों से अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया है। इस दौरान 46 फरियादी शिकायती पत्र लेकर आए। उनमें से तीन लोगों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में एडीओ समाज कल्याण, चिकित्सा प्रभारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसके चलते इन अधिकारियों के विभागों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भी दी है कि विभाग से संबंधित शिकायतों का एक पखवाड़ा के अंदर निस्तारण कर तहसील कार्यालय में रिपोर्ट दें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भूमि विवाद और पेयजल से संबंधित ज्यादा शिकायतें आईं।