फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress takes out MNREGA Save Padyatra

Mirzapur News: कांग्रेस ने निकाली मनरेगा बचाओ पदयात्रा

Sat, 14 Feb 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Congress takes out MNREGA Save Padyatra
मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड से शुक्रवार को मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए यह पदयात्रा निकाली गई है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसान व मजदूर विरोधी सरकार है।
विज्ञापन

पदयात्रा अस्पताल तिराहा,कचहरी होते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद की मूर्ति स्थल पर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने नमन करते हुए विशुंदरपुर ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए डिस्कवरी पब्लिक स्कूल पहुंची। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए प्रयाग जोन के कोऑर्डिनेटर व एआईसीसी सदस्य तथा पर्यवेक्षक अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही है। कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पहले लेबर कोड लाकर मजदूरों के अधिकारों पर हमला किया, फिर अमेरिका के दबाव में किसानों के हितों से समझौता कर लिया। अमेरिकी ट्रेड डील में जिस तरह की शर्तें रखी गई हैं, उससे भारतीय किसानों की कमर टूट जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि मनरेगा को सरकार जब तक वापस नहीं करेगी, हम लोग लड़ाई लड़ते रहेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा यह देश के मजदूरों के साथ अन्याय है। मनरेगा बचाओ अभियान की कोआर्डिनेटर अर्चना चौबे ने कहा कि मनरेगा बचाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी। अरविंद किशोर राय, शिव शंकर चौबे, मिन्हाज अहमद छोटे खान, इमरान खान, गुलाब चंद्र पांडेय, भूपेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed