फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress leader Ajay Rai meets Misdeed victim mother in mirzapur demand from cm yogi

Mirzapur: दुष्कर्म पीड़िता की मां से मिले कांग्रेस नेता अजय राय, CM योगी से आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग

Fri, 21 Jul 2023 08:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Jul 2023 08:31 PM IST
सार

 कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीड़िता से न मिल पाने के बाद उसकी मां से मिले। मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Congress leader Ajay Rai meets Misdeed victim mother in mirzapur demand from cm yogi
मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल में कांग्रेस नेता अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर विपक्षी पार्टियां भाजपा पर हमलावर हैं। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन करने के साथ ही जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व एसपी संतोष कुमार मिश्रा को ज्ञापन दिया। कांग्रेस नेता अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं ने मंडलीय अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता की मां से मुलाकात की।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीड़िता से न मिल पाने के बाद उसकी मां से मिले और मामले की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अतीक अंसारी की पत्नी शाइस्ता की तलाश में आजमगढ़ में ATS-STF की दबिश, नकाबपोश महिला को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

मणिपुर से मिर्जापुर तक दुष्कर्म करने वालों को बचा रही सरकार

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मणिपुर से मिर्जापुर तक दुष्कर्म करने वालों को बचा रही है। उन्होंने केस को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के घर अथवा होटल पर बुलडोजर चलवाएं।

आरोपी नेता भाजपा से निलंबित

लालगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद छह माह की गर्भवती हाईस्कूल की छात्रा का गर्भपात होने के मामले में विभिन्न राजनैतिक दल के लोग मुखर हो गए है। भाजपा भी आरोपी प्रधान को निलंबित कर दिया है। पुलिस अबतक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बीते सोमवार को किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसे उपचार के लिए उसकी मां सीएचसी ले गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। पूछने पर उसने बताया कि दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर उसे दवा खिलाई गई थी। दवा के चलते सीएचसी में गर्भपात हो गया। किशोरी को छह माह का गर्भ था।

किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने क्षेत्र निवासी आकाश केसरी और विजय गुप्ता पर मुकदमा दर्ज किया। विजय भाजपा पिछड़ा मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष और ग्राम प्रधान है। आकाश उसका कर्मचारी है। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद भ्रूण का वीडियोग्राफी कराकर पोस्टमार्टम कराया गया।  पुलिस ने आकाश केसरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  भाजपा ने आरोपी को पार्टी से निलंबित कर दिया। कांग्रेस और सपा ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने को लेकर विरोध जताया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed