{"_id":"64ba8c6508b19c1d6c0e6015","slug":"ats-stf-raid-in-azamgarh-in-search-of-atiq-ansari-wife-shaista-parvin-2023-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: अतीक अंसारी की पत्नी शाइस्ता की तलाश में आजमगढ़ में ATS-STF की दबिश, नकाबपोश महिला को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अतीक अंसारी की पत्नी शाइस्ता की तलाश में आजमगढ़ में ATS-STF की दबिश, नकाबपोश महिला को हिरासत में लिया
Fri, 21 Jul 2023 07:17 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 21 Jul 2023 07:17 PM IST
सार
माफिया डॉन अतीक अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन बीते कई माह से लापता है। उसकी तलाश में एसटीएफ, एटीएस और जौनपुर के शाहगंज की पुलिस ने आजमगढ़ में दबिश दी। टीम एक नकाबपोश महिला को पूछताछ के लिए साथ ले गई।
विज्ञापन
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में आजमगढ़ जिले के अमनाबाद व बिलारमऊ सहित कई गांवों में शुक्रवार की सुबह एसटीएफ, एटीएस और जौनपुर के शाहगंज की पुलिस ने छापा मारा। टीम एक महिला को पूछताछ के लिए साथ ले गई। हालांकि आजमगढ़ पुलिस ने ऐसी किसी कार्रवाई के प्रति अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
शाइस्ता के आजमगढ़ में छिपे हाेने की सूचना मिलने पर एसटीएफ, एटीएस और शाहगंज की पुलिस अमनाबाद पहुंची। टीम ने शक के आधार पर एक नकाबपोश महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई। महिला का हुलिया शाइस्ता परवीन से मिल रहा है। यह पिछले कुछ दिनों से यहां अपने एक परिचित के घर रह रही थी।
विज्ञापन
शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम
शाइस्ता परवीन प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में नामजद है। जांच एजेंसियां लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस की ओर से शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। शाहगंज सीओ शुभम टोडी और फूलपुर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने ऐसी किसी कार्रवाई के प्रति अनभिज्ञता जताई। हालांकि ग्रामीण कार्रवाई की पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन