फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the target set within the time center charge

समय के अंदर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें केंद्र प्रभारी

Mon, 21 Dec 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Complete the target set within the time center charge
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने रविवार को सुबह 11 बजे अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह के साथ मंडी समिति पहुंचकर विभिन्न क्रय एजेंसियों द्वारा स्थापित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र पर दिए गए लक्ष्य को निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। हालांकि अब तक जिले में 21 फीसदी धान की खरीद ही हो सकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी न ेकहा कि धान की खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी समिति में विपणन के दो धान क्रय केंद्र, मंडी समिति का एक, एफसीआई का एक तथा यूपी एग्रो से एक केंद्र संचालित किये जा रहे। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में 10228 किसानों से 54861 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जो लक्ष्य का 21 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि समय रहते शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर ली जाएगी।
विज्ञापन

धीमी धान खरीद पर किसान नेताओं ने जताई नाराजगी
अहरौरा। क्षेत्र के मेहंदीपुर स्थित नेफेड धान क्रय केंद्र पर धीमी धान खरीद पर किसान नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। किसानों से मिली शिकायत के मामले को लेकर रविवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह क्रय केंद्र पर पहुंचे। खरीद के बावजूद किसानों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। मौके से ही उन्होंने डिप्टी आरएमओ से दूरभाष पर वार्ताकर समस्याओं को शीघ्र दूर किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपस्थित विजेंद्र सिंह, रमाशंकर सिंह, बनारसी सिंह, रामनरेश बिंद, दशरथ, ओमप्रकाश, ओंकारनाथ सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed