फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Commissioner, went Cleaning

कमिश्नर जी, कहां हुई सफाई

Tue, 25 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 25 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Commissioner, went Cleaning
कचरे का ढेर
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन ने सारी ताकत झोंक दी है। जिला स्तरीय अधिकारियों को मुहल्ले आवंटित किए गए हैं, जिनकी उन्हें निगरानी करनी है। विशेष सफाई अभियान को धार देने के लिए मंडलायुक्त रंजन कुमार खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने एक कुएं पर बकरियां बांधने पर नोटिस जारी करने को कहा था। इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे। सड़कों के किनारे कचरे का ढेर है जबकि आवारा पशुओं से लोग त्रस्त हैं।  
विज्ञापन


 दीपावली के पहले लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों की सफाई शुरू कर दी है। घरों व दूकानों से कूड़ा निकालकर सड़कों पर फेंक दे रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे समय में विशेष सफाई अभियान शुरू किया। मगर उसका असर नहीं दिख रहा है। नगर पालिका रोजाना हर मुहल्ले में झाड़ू तक नहीं लगवा पा रहा है।  जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हैं। नगरपालिका प्रशासन ने बीते बुधवार को विशेष सफाई अभियान शुरू किया जो अंजाम तक पहुंचने के पूर्व ही दम तोड़ता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


कूड़ा कचरा ही नहीं आवारा पशु भी शहर के लिए बड़ी समस्या हैं। कूड़े के ढेरों को पशु इधर उधर फैला रहे हैं। आवारा पशुओं पर शिकंजा कसने के लिए मंडलायुक्त रंजन कुमार ने पालिका प्रशासन को निर्देश दिया था लेकिन शहर में कांजी हाउस ही नहीं है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन बेबस है। भीड़ भाड़ इलाके वाले वासलीगंज, मुकेरी बाजार, घंटाघर आदि इलाकों में बड़ी संख्या में पशु घूमते रहते हैं। नगर के 35 वार्डोँ में चल रहे विशेष  सफाई अभियान में भी ये पशु खलनायक सिद्ध हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

चारों तरफ गंदगी करते रहते हैं। महुअरिया, वासलीगंज, रमईपट्टी आदि इलाकों में नालियां जाम हैं। लोग मच्छरों से त्रस्त हैं।  संगमोहाल और स्टेशन रोड पर भी नालियों का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed