फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Commissioner of Mirzapur yogeshwar ram mishra got additional charge of Vindhya Dham Teerth Vikas Parishad

मिर्जापुर: मंडलायुक्त को मिला विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद का अतिरिक्त प्रभार, अब कॉरिडोर के काम में आएगी तेजी

Wed, 27 Apr 2022 12:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Apr 2022 12:46 PM IST
सार

मिर्जापुर के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र को विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

विज्ञापन
Commissioner of Mirzapur yogeshwar ram mishra got additional charge of Vindhya Dham Teerth Vikas Parishad
मिर्जापुर के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के मंडलायुक्त  योगेश्वर राम मिश्र को विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शासन के इस फैसले के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि विंध्य कॉरिडोर के काम में तेजी आएगी। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र के नेतृत्व में ही विंध्य धाम कॉरिडोर के लिए रिकॉर्ड समय में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा किया गया।

विज्ञापन


उनके ही निर्देशन में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से नवरात्र मेला भी सम्पन्न हुआ। अब विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि परिक्रमा पथ, गलियों के चौड़ीकरण, मंदिर को जोड़ने वाली सड़कों के कायाकल्प के कार्य में तेजी आएगी।

विज्ञापन

विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद ने संभाली विंध्याचल की व्यवस्था

बता दें कि विंध्याचल मंदिर क्षेत्र में स्थापित मंदिरों पर उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद का नियंत्रण होगा। परिषद ही मंदिर न्यास, दान, गैर सरकारी संगठन, कंपनी फर्मों तथा पर्यटकों आदि से मिलने वाले धन का प्रबंधन करेगी। कुछ दिन पहले तक विंध्याचल मंदिर की व्यवस्था विंध्य विकास परिषद देख रही थी पर अब मंदिर परिसर की संपूर्ण व्यवस्था व प्रबंधन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद की जिम्मे हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद विंध्याचल क्षेत्र में राज्य निधियों तथा अन्य राजस्व स्रोतों जैसे मंदिर न्यासों, दान, गैर सरकारी संगठन तथा पर्यटकों आदि से मिलने वाले धन या महंगी वस्तुओं, आभूषण व अन्य सामग्रियों पर नजर रखेगा। उन्हें सुरक्षित करने के साथ ही उनका लेखा-जोखा रखने की जिम्मेदारी भी होगी। इसी धन से विकास परियोजनाओं की वित्त व्यवस्था करना तथा उसका रख रखाव होगा। 

विंध्य कॉरिडोर परिसर में पहला खंभा लगाया गया

Commissioner of Mirzapur yogeshwar ram mishra got additional charge of Vindhya Dham Teerth Vikas Parishad
विंध्य कॉरिडोर का काम - फोटो : अमर उजाला

विंध्य कॉरिडोर के तहत मां विंध्यवासिनी मंदिर के निर्माण के लिए पहला खंभा मंगलवार को खड़ा कर दिया गया। मंदिर निर्माण के लिए परिसर में नक्काशीदार लगे खंभे को देखकर श्रद्धालु अचंभित हो गए। आसपास के लोगों को भी भनक नहीं लग पाई कि खंभा कब खड़ा कर दिया गया। मंदिर निर्माण व खंभे को देखकर लोग एक दूसरे बात कर जानकारी हासिल करते दिखे।

चैत्र नवरात्र मेला से पहले ही मंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। मां विंध्यवासिनी मंदिर के उत्तर तरफ परिसर में खनन, खोदाई आदि का कार्य किया जा रहा था। साथ ही पिलर बनाने के लिए सरिया आदि भी खड़े कर दिए गए थे।

नवरात्र मेला को देखते हुए आयुक्त विंध्याचल मंडल के निर्देश पर उस स्थान पर बैरिकेडिंग कर काम बंद कर दिया गया था। नवरात्र बाद सुस्त पड़े कार्य में फिर तेजी आ गई है। मंगलवार को श्रमिक मंदिर के खंभा निर्माण में जुटे रहे। नक्काशीदार खंभा स्थानीय नागरिकों और पक्काघाट मार्ग की ओर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed