फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Combing in Naxal affected area, appeal for voting

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में की कांबिंग,मतदान की अपील

Tue, 22 Feb 2022 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Combing in Naxal affected area, appeal for voting
अहरौरा। पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित कर सुदृढ़ जनसंवाद बनाने तथा निर्भीकता के साथ मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य को लेकर सोमवार को एसपी ने पुलिस बल के साथ जंगलों में कांबिंग की। इस दौरान नक्सली मूवमेंट के संबंध में जानकारी जुटाई। लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए मतदान में भाग लेने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस बल तथा अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने सोमवार को इलाके के नक्सल प्रभावित संवेदनशील तथा अति संवेदनशील सारादह, भलदरिया के गांवों में जनता के साथ समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर लोगों को आश्वस्त करते हुए मतदान में निर्भीकता के साथ भाग लेने के प्रति जागरूक किया। कांबिंग के दौरान जंगलों में मिलने वाले ग्रामीणो तथा पशुपालकों से मूवमेंट के संबंध में जानकारी लेकर उनकी सुरक्षा के प्रति विश्वास बनाए रखने का प्रयास किया गया। नक्सल घुसपैठ से संबंधित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाकर खंगाला गया। इस दौरान जंगलों में रहने वाले गरीब तबके के महिलाओं तथा बच्चों से भी उनकी समस्या को लेकर जानकारी ली गई। कांबिंग टीम में थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक, चौकी प्रभारी इमलियाचट्टी सुभाष यादव सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी ने अष्टकोणीय थाने का निरीक्षण
अहरौरा।नक्सल प्रभावित अष्टकोणीय थाने का सोमवार को कमिंग से लौटे अजय कुमार सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान कार्यालय, बैरक, मोर्चा, कारागार, रसोईया, मंदिर सहित अभिलेखों की पड़ताल की। मौके पर मौजूद मातहतों को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताया कि मतदान को लेकर हर हाल में सजगता बरती जाय। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed