{"_id":"5b6b717263bfcfcf8a1c426cc1836a53","slug":"collectorate-employees-demonstrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण में सिटी ब्लाक के अघौली में मारपीट की घटना पर
विज्ञापन
लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने पर कर्मचारी रविवार को
भड़क उठे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में कर्मचारियों ने
रविवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह को पत्रक सौंपकर निलंबन की कार्रवाई वापस लेने की मांग किया। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर निर्वाचन कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी।जिलाध्यक्ष लल्लू तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों के बीच हुए आपसी विवाद में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रहा है।
परिषद इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सदर एसडीएम ने कर्मचारियों की समस्या पर वार्ता करने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने निलंबित किए गए कर्मचारियों का निलंबन आदेश 24 घंटे में वापस नहीं लिया गया तो कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे।
उन्होंने निलंबन वापस नहीं होने पर निर्वाचन कार्य के बहिष्कार की चेतावनी भी दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कार्य बहिष्कार के बारे में सभी तहसीलों और ब्लाकों को जानकारी दिया है। जिला मंत्री विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राकेश तिवारी, विनोद मिश्र, धीरज किशोर सिंह, राजीव जायसवाल, कृष्ण शंकर सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय आदि रहे।