फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   cold waves create sever

सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग

Fri, 09 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 09 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
cold waves create sever
रेलवे स्टेशन पर कड़ाके की ठंड में अलाव तापते लोग ।
पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने के कारण पड़ रहे घने कोहरे संग गलन-ठिठुरन व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। गुरुवार को कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग अपने-अपने घरों में रहना मुनासिब समझें। प्रात:काल स्कूल जाते समय घने कोहरे एवं लौटते समय ठंड के चलते बच्चे कांपते हुए नजर आए। गलन-ठिठुरन व शीतलहर के बावजूद नगरीय इलाकों सहित ग्राम्यांचलों में अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की गई है। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह से पड़ रहे घने कोहरे दोपहर के 12 बजे तक छंटने का नाम नहीं ले रहे थे, जिसके कारण लोग कांपते नजर आए। पूरे दिन चली सर्द हवाओं के झोकों व गलन-ठिठुरन से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। प्रशासन की तरफ से कहीं भी अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह लोग अपने स्तर से अलाव जलवा कर तापते नजर आए। 
विज्ञापन

मिर्जापुर एवं विंध्याचल रेलवे स्टेशन सहित बस स्टेशन परिसर, रोडवेज परिसर तथा किसी भी बाजारों एवं चौराहों पर पालिका प्रशासन की तरफ से अलाव जलवाने का प्रबंध नहीं होने से लोग विभाग को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की पड़ रही ठंड के कारण नगर में बिक रहे जलावनी लकड़ी व कोयले की दूकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा, वहीं ऊलेन परिधानों की दूकानों पर गर्म कपड़े सहित कंबल खरीदने भी ग्राहक जुटे रहे। बाजाराें में पहुंचे कुछ लोग अच्छे किस्म की रूई से रजाई भरवाने में मशगूल दिखाई दिए। सुबह की अपेक्षा सांयकाल कोहरे काफी हद तक छट गए थे, लेकिन वातावरण में नमी के कारण एवं सर्द हवाओं के चलने से गलन व ठिठुरन बरकरार रही। नगर के कई प्रमुख बाजाराें व सड़कों पर उतनी भीड़ नहीं दिखी, जितनी अन्य दिनों में दिखा करती थी, जो लोग बाजारों में आए थे, उनमें अधिकांश लोग ठंड से बचाव के उपाय के लिए दूकानों पर खरीदारी करते           दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed