फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CO City suspended in robbery case

Mirzapur News: लूट कांड मामले में सीओ सिटी निलंबित

Sat, 23 Sep 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
CO City suspended in robbery case
मिर्जापुर। कैश वैन लूट कांड का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। मामले में शासन ने कार्रवाई करते हुए सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है। मामले में अब तक पांच लोगों को निलंबित किया जा चुका है। इसके पहले कटरा कोतवाल, डंकिनगंज चौकी प्रभारी व दो सिपाही निलंबित हुए थे। एएसपी सिटी व सीओ सिटी डीजी कार्यालय से संबद्ध थे, पर कार्य कर रहे थे। अब सीओ सिटी को निलंबित करने का आदेश आ गया है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के पास एक्सिस बैंक के सामने 12 सितंबर को बाइक सवार चार बदमाशों ने गार्ड को गोली मारकर हत्या करने के बाद 35 लाख लूट ले गए थे। घटना में तीन लोग गोली लगने से घायल हुए थे। लूट डंकिनगंज चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर हुई थी। मामले में घटना के तीन दिन बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी व चौकी प्रभारी डंकिनगंज अनिल विश्वकर्मा, बीट आरक्षित जयप्रकाश व पीआरवी बाइक के आरक्षी श्रवण कुमार को निलंबित कर दिया था। इसके बाद मामले में शासन ने एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति व सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को डीजी कार्यालय से संबंद्ध कर दिया था, पर दोनों लोग घटना के खुलासे में काम कर रहे थे। मामले में शुक्रवार को सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया। परमानंद कुशवाहा निलंबित होने के बाद लखनऊ डीजी कार्यालय के लिए रवाना हो गए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने हाल ही में पदोन्नत होकर सीओ बने डायल-112 के प्रभारी अंजय कुमार सिंह को सीओ सिटी बनाया है। इसके अलावा सीओ यातायात, सीओ डायल-112 परियोजना की भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed