{"_id":"69b8601ce9ab5718c10dc4a4","slug":"cms-arrival-in-mirzapur-today-will-stay-in-the-district-for-three-hours-and-five-minutes-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-150342-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Mirzapur Visit: मिर्जापुर में आ रहे हैं सीएम योगी, मां विंध्यवासिनी दरबार में पहुंचकर करेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Mirzapur Visit: मिर्जापुर में आ रहे हैं सीएम योगी, मां विंध्यवासिनी दरबार में पहुंचकर करेंगे दर्शन
Tue, 17 Mar 2026 01:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:25 AM IST
सार
Mirzapur News: सीएम योगी का हेलिकॉप्टर विंध्याचल के मोतीझील स्थित हेलिपैड पर सुबह उतरेगा। यहां से मां विंध्यवासिनी के मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। 11 बजकर 15 मिनट पर अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुंचेंगे।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आ रहे हैं। वे सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर विंध्याचल पहुंचेंगे और दोपहर एक बजकर 40 मिनट तक जिले में रहेंगे। तीन घंटा पांच मिनट तक जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
सीएम का हेलिकॉप्टर विंध्याचल के मोतीझील स्थित हेलिपैड पर सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर उतरेगा। 10 बजकर 45 मिनट पर मां विंध्यवासिनी के मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। 11 बजकर 15 मिनट पर अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुंचेंगे।
विज्ञापन
नवरात्र मेले की तैयारी का जायजा लेंगे। 12 बजकर 25 मिनट पर वे हेलिपैड पहुंचकर मां विंध्यवासिनी विवि के लिए प्रस्थान करेंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर मां विंध्यवासिनी राज्य विवि के हेलिपैड पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
12 बजकर 40 मिनट से दोपहर एक बजकर 10 मिनट तक मां विंध्यवासिनी राज्य विवि का निरीक्षण कर बैठक में शामिल होंगे। दोपहर एक बजकर 40 मिनट को वह पुन: लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
इसे भी पढ़ें; UP: 69 हजार शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े के आरोपी मायापति दुबे की दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, ये है मामला
सीएम के आगमन के लिए डीएम पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक व अन्य अधिकारियों ने सोमवार की शाम मां विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजा निरीक्षण गृह, हेलिपैड सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किए।