{"_id":"60ab45368ebc3e84671cbcc4","slug":"cm-yogi-adityanath-will-visit-mirzapur-tomorrow-after-azamgarh-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में दो दिन रहेंगे सीएम योगी: वाराणसी-आजमगढ़ दौरे के बाद दूसरे दिन करेंगे मिर्जापुर का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में दो दिन रहेंगे सीएम योगी: वाराणसी-आजमगढ़ दौरे के बाद दूसरे दिन करेंगे मिर्जापुर का दौरा
Mon, 24 May 2021 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 24 May 2021 11:48 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी प्रदेश के कई जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की तैयारी का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम को देखते हुए वह 25 मई को मिर्जापुर जिले में आएंगे। 24 मई को सीएम वाराणसी और आजमगढ़ के दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मई को आजमगढ़ और वाराणसी के दौरे के बाद 25 मई को मिर्जापुर जिले में आएंगे। वे जिले में लगभग दो घंटा 35 मिनट रहेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर 25 मई को सुबह 10:25 पर उतरेगा। उसके बाद वे सीधे इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल सेंटर जाएंगे। वहां निरीक्षण करने के पश्चात आयुक्त कार्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विंध्याचल मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री मीडिया से बात करेंगे। उसके बाद सिटी ब्लॉक के किसी एक गांव का निरीक्षण करेंगे। साथ ही किसी कोरोना संक्रमित के अभिभावकों से बात भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
उसके बाद दोपहर एक बजे वे प्रस्थान के लिए फिर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड को लौटेंगे। फिलहाल शासन की ओर से अभी 25 मई की दोपहर एक बजे तक का कार्यक्रम जारी किया गया है। उसके बाद के कार्यक्रम के बारे में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तय होगा।
विज्ञापन