फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Clouds remained throughout the day, temperature dropped by 6 degrees in 48 hours

Mirzapur News: दिन भर छाए रहे बादल, 48 घंटे में 6 डिग्री लुढ़क गया तापमान

Thu, 16 Jan 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, temperature dropped by 6 degrees in 48 hours
मिर्जापुर। शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन बेहाल हो रहा है। बुधवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और सर्द हवाएं भी चलती रहीं। इससे 48 घंटे में 6 डिग्री पारा नीचे आ गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार तक इसी तरह मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था। इसके पहले सोमवार को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

बाछल छाने और सर्द हवाएं चलने से बुधवार को दिन में भी लोग बेहाल रहे। शाम होते ही बाजारों में चहल-पहल थम गई। वहीं, रात में आसमान कोहरे की बूंदें टपक रही थीं। लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक इसी तरह से मौसम बना रह सकता है। सामान्य से अधिक हवा चलने से गलन बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed