फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Clouds covered, people seen with the possibility of thunderstorms

छाए रहे बादल, आंधी-पानी की आशंका से सहमें दिखे लोग

Fri, 30 Apr 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Clouds covered, people seen with the possibility of thunderstorms
मिर्जापुर। शुक्रवार को भी आसमान में बादलों की लुकाछिपी चलती रही। कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी से बेमौसम बारिश की आशंका से किसान सहमे दिखे। हालांकि अधिकांश किसानों की फसलों की कटाई व मड़ाई का कार्य पूूरा हो चुका है। कुछ खेत और खलिहानों में फसलों की मड़ाई बाकी है।
विज्ञापन

बदलते मौसम के तेवर व उमस भरी गर्मी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक रोगों ने भी पांव पसारना श्रुरू कर दिया है। शुक्रवार को भी आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। बिगडते मौसम का आलम यह कि दिन में कड़ी धूप और रात होते ही तापमान गिरने की वजह से अधिकांश लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अदलहाट प्रतिनिधि के अनुसार इस मौसम के चलते लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। लेकिन इलाके के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से कोई मदद नहीं मिल पा रही है। कभी डाक्टर मिल जाते हैं तो दवा नहीं मिलती। दवा रहती है तो डाक्टर ही नहीं मिलते। क्षेत्र में डीडीटी का छिड़काव भी नहीं हो सका है। इसके चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है। चट्टी चौराहों पर बैठे झोला छाप डाक्टर मरीजों का शोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed