फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cleaning staff

सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Sep 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 11 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cleaning staff
सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
नगर के दक्षिणी सबरी वार्ड में नाले की सफाई कराते समय शुक्रवार की रात सफाई कर्मी व सभासद को मारपीट कर घायल करने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को नगर पालिका परिषद घंटाघर पर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी होने पर नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश, सीओ कुलभूषण ओझा और ईओ संजय कुमार पहुंचे। और उनको समझा कर शांत कराया। इसके पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ नगर तथा ईओ ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना तथा उनके इलाज के बारे में  जानकारी ली।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद का सफाई कर्मचारी आशीष मोहन शुक्रवार की शाम को दक्षिणी सबरी वार्ड के अहिराना गली में नाले की सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक पटिया हटाते समय टूट गई। जिसको लेकर मोहल्ले के कुछ लोग नाराज हो गए और सफाई कर्मचारी को पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंचे सभासद जयराम उपाध्याय को भी पिटाई कर दी। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों से पथराव होने लगा। जिसमें सभासद, सफाई कर्मी आशीष समेत नौ लोग घायल हो गए। घटना से नाराज सफाई कर्मचारियों ने कर्मचारी संघ नेता पप्पू लाल के नेतृत्व में शनिवार को नगर पालिका परिषद घंटाघर में पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि उत्पीड़न और दुर्व्यवहार कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सफाई कर्मचारी पिटाई करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामले की जानकारी होेने पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट और सीओ ने सफाई कर्मचारियों को समझाया। सीओ के निर्देश पर एसओ सुनीलदत्त दूबे ने दस लोगों पर एफआईआर दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed