फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   City submerged in water in four hours of rain

चार घंटों की बारिश में पानी में डूबा नगर

Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
City submerged in water in four hours of rain
मिर्जापुर। रविवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से नगर के कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। रविवार का दिन होने से आवागमन कम रहा नहीं तो शहर में चलना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन

नगर में नगर पालिका की तरफ से नालियों व नालों की सफाई पूरी होने का दावा किया जा रहा है। इसकी वजह भी है। नालियों व नालों की सफाई का काम जून में ही पूरा हो जाता है। इसके बाद भी नगर के स्वामी दयानंद मार्ग, कसरहट्टी, भटवा की पोखरी, लोहंदी व अन्य कई जगहों पर जल जमाव हो गया। स्वामी दयानंद मार्ग पर तो घुटने तक जल जमाव हो गया। अधिकतर जगहों की यही स्थिति रही। लोहंदी में भी कमोवेश यही स्थिति रही। इसके साथ ही कई अन्य जगहों पर कुछ देर के लिए जलजमाव हुआ। आर्यकन्या रोड पर भी जलमाव हो गया। लेकिन बारिश के बाद हालात सामान्य हो गए। वहीं गलियों के अंदर कुछ जगहों पर जरूर काफी देर तक जलजमाव बना रहा। इसी प्रकार स्टेशन रोड, पुरानी दशमी व कजरहवा पर भी नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विंध्याचल में पटेंगरा नाला व आसपास के अन्य क्षेत्रों में जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

टापू बनी विंध्यवासिनी कालोनी
नगर के भरूहना में स्थित विंध्यवासिनी कालोनी इस समय टापू बनी हुई है। इस जगह सीवर पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई की गई थी पूरे सड़क पर मिट्टी पड़ी हुई है। उस पर चार घंटे तक बारिश से कीचड़ का तालाब तैयार हो गया है। कोई अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहा। नागरिकों का आरोप है कि जिला पंचायत की ओर से होने वाले इस कार्य की गति बहुत ही धीमी है। अधिक श्रमिक लगाकर इसे शीघ्र ही पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में कहीं जलजमाव नहीं हो रहा है। संकरी नालियों की वजह से जब तेज और अधिक देर तक बरसात होती है तो पानी लग जाता है लेकिन शीघ्र ही वह नालियों के रास्ते निकल जाता है। कई जगहों पर नालियों पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। उसके खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
- ओमप्रकाश, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed