फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   City , Cone , Mjwan , vote today in Sikd

सिटी,कोन,मझवां,सीखड़ में मतदान आज

Fri, 09 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 09 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
City , Cone , Mjwan , vote today in Sikd
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान नौ अक्तूबर को होगा। विकास खंड सिटी, कोन, मझवां और सीखड़ में जिला पंचायत के लिए 13 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 304 सीटों के लिए मतदान होगा। सिटी ब्लाक के लिए  पालिटेक्निक परिसर और ब्लाकों पर निर्धारित स्थानों से पोलिंग पार्टियां व्यवस्था में गुरुवार को रवाना हो गईं।
विज्ञापन

पहले  चरण में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए जिले के  विकास खंड सिटी, कोन, मझवां और सीखड़ में मतदान नौ अक्तूबर को होगा। विकास खंड सिटी में 255, कोन में 134 सीखड़ मेें 123  और मझवां में 179 सहित 691 मतदान स्थल (बूथ) बनाए गए हैं।
विज्ञापन

 मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रवाना हुई। पालिटेक्निक  कालेज में मतदान ड्यूटी में लगे पीठासीन और मतदान अधिकारी रवाना होने से पूर्व मतपत्रों सहित अन्य अभिलेखों का मिलान करनें में जुटे रहे। वहीं पालिटेक्निक कालेज में कंट्रोल रूम द्वारा  मतदान कार्मिकों को आने को कहा जा रहा था। पहले चरण के लिए सिटी, कोन, मझवां और सीखड़ में चार लाख, 36 हजार 251  मतदाता मतदान करेंगे। सिटी ब्लाक में एक लाख 70 हजार 818,  कोन ब्लाक में 88 हजार 587, मझवां ब्लाक में एक लाख 11 हजार 965और सीखड़  ब्लाक में64 हजार 881 सहित चार लाख 36 हजार 251 मतदाता हैं। मतदान दिवस पर संबंधित विकास  खंडों में विशिष्ट व्यक्तियों के भ्रमण पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed