फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Citizens along with municipal workers cleaned the Ganga Ghats

Mirzapur News: नगरपालिका कर्मियों के साथ नागरिकों ने की गंगा घाटों की सफाई

Fri, 14 Jun 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Citizens along with municipal workers cleaned the Ganga Ghats
मिर्जापुर। गंगा दशहरा पर्व को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी की मौजूदगी में पालिका कर्मियों ने बृहस्पतिवार को सभासद और नागरिकों के साथ बाबाघाट पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट पर जमी सिल्ट और किनारे पर जमे कूड़े की सफाई की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष और कर्मियों को सफाई करते देख गंगा में गंगा में स्नान करने आए लोगों ने आगे बढ़कर सफाई अभियान में भाग लिया।उन लोगों ने भी गंगा नदी से प्लास्टिक और कचरे आदि निकाल कर सफाई कर्मचारियों को दी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि गंगा दशहरा के मद्देनजर सभी घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सभासदों, सफाई नायकों के सहयोग से घाटों पर सफाई की जा रही है। घाटों पर जमी सिल्ट मशीन की मदद से हटाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नगर पालिका की तरफ से घाटों पर पात्र रखे गए हैं, उसी में माला-फूल इत्यादि डालें। इस मौके पर वार्ड के सभासद दुर्गा प्रसाद यादव, अनिल केसरवानी, प्रीतम केसरवानी, अरविंद केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed