फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Church decorated for Christmas in the district , grew lively

क्रिसमस के लिए जिले में सजे चर्च, बढ़ी रौनक

Wed, 24 Dec 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 24 Dec 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
Church decorated for Christmas in the district , grew lively
 प्रभु यीशु मसीह के आगमन की घड़ियां जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही हैं, वैसे-वैसे चर्च की रौनक बढ़ती जा रही है। जिले में क्रिसमस डे की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


नगर के इमानुएल चर्च व मरियम चर्च के साथ अन्य सभी चर्च की छटा देखते बन रही है। बाजारों में केक और उपहारों के लिए दूकानें सज गई हैं।

क्रिसमस डे के मद्देनजर नगर के बाजारों में एक से बढ़ कर एक क्रिसमस ट्री सहित आकर्षक उपहारों की भी बिक्री तेज हो गई है। नगर के अलावा कछवां व चुनार सहित जिले के अन्य स्थानाें पर स्थित चर्च में तैयारियां अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


 नगर के प्रमुख बाजारों में आकर्षक क्रिसमस-ट्री व उपहार आदि की दुकानाें पर रौनक लौट आई है। बाजार में क्रिसमस-ट्री 50 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानाें पर तरह-तरह के स्वादिष्ट केक और गिफ्ट आइटम सहित फूल व फूलों से बने गुलदस्ते भी सजा दिए गए हैं। क्रिसमस-ट्री सहित गिफ्ट आइटम की खरीदारी करने को ग्राहक जुटने लगे हैं।

दूकानों पर लोग पहले से ही आर्डर देकर केक तैयार करवा रहे हैं। क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में चर्च को सजाने-संवारने का कार्य भी अंतिम दौर में है। चर्च के आसपास की साफ-सफाई व्यवस्था भी चाक-चौबंद दिख रही है।


आकर्षक क्रिसमस-ट्री पर तरह-तरह के स्टार, गिफ्ट, गुब्बारे व चाकलेट लगाए गए हैं, जिसे देख बच्चे बहुत खुश हो रहे हैं। नगर के मिशन कंपाउंड स्थित इमानुएल

चर्च के पादरी सुरेश मसीह ने बताया कि क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में चर्च में विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। बड़े दिन पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed