{"_id":"67d873a1a94d8277f60a98ba","slug":"children-sweeping-before-studying-in-school-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-131044-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: स्कूल में पढ़ाई से पहले झाड़ू लगा रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: स्कूल में पढ़ाई से पहले झाड़ू लगा रहे बच्चे
विज्ञापन
जिगना। विकास खंड छानबे के एक परिषदीय विद्यालय में छात्रों से झाडू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें स्कूल के छात्र और रसोइया विद्यालय के सामने झाड़ू लगा रहे हैं।
विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत कामापुर कला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों व रसोइया के झाड़ू लगाने के वीडियो में प्रधानाध्यापक का वक्तव्य भी है। वह वीडियो में कह रहे हैं कि जब हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री झाड़ू लगाते हैं, इनके झाडू लगाने में क्या बुराई है।
सफाईकर्मी विद्यालय में नहीं आते हैं, तो आखिर विद्यालय की सफाई कैसे होगी। स्वच्छता जरूरी है। वहीं, प्रभारी एडीओ बृजेश सिंह ने बताया कि जहां का मामला है, उस गांव में दो सफाई कर्मी हैं। संवाद