फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child sleeping with mother missing, blood-stained clothes found

Mirzapur News: मां के साथ सोया बालक लापता, खून से सना मिला वस्त्र

Tue, 18 Apr 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Child sleeping with mother missing, blood-stained clothes found
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव में रविवार की रात घर के बाहर मां के साथ चारपाई पर सोया आठ माह का बालक लापता हो गया। रात तीन बजे के करीब बालक को न पाकर मां ने शोर मचाया। परिजन बालक की खोजबीन करने लगे। सुबह घर से 20 मीटर दूर बच्चे का खून से सना वस्त्र बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस व डाग स्क्वाॅड की टीम के साथ छानबीन में जुटी रही। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवर बच्चे को ले गया होगा। थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव निवासी डाॅक्टर नट मजदूरी करते हैं। उनसे दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। रविवार की रात सभी लोग खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। एक चारपाई पर डाॅक्टर नट पुत्र हसनैन (4) व पुत्री उजाला (8) के साथ सोए था। उनकी पत्नी सोनी पुत्री दिलसानी (6) व आठ माह के पुत्र जैन नट के साथ सोई थीं। देर रात तीन बजे के करीब जब सोनी की नींद खुली तो आठ माह का पुत्र जैन नट चारपाई पर नहीं था। पुत्र को चारपाई पर न पाकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद परिवार के लोग उठ गए। आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिजन खोजबीन करने लगे। सुबह घर से 20 मीटर दूर जैन नट का वस्त्र मिला जो खून से सना था।
विज्ञापन

डाॅक्टर नट ने सूचना विंध्याचल पुलिस को दी। सूचना पर उप निरीक्षक विजेंद्र गिरी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। जिस तरह से खून से सना वस्त्र मिला है, परिजन और पुलिस की तरफ से आशंका जताई जा रही है कि कहीं कोई जंगली जानवर तो उसे उठा नहीं ले गया। परिजन परेशान हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मां के साथ सो रहा आठ माह का बालक लापता है। परिजनों ने भी जंगली जानवर द्वारा ले जाने की आशंका जताई है। डाग स्क्वाॅड टीम के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed