फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child hanged while playing game in mobile, death

मोबाइल में गेम खेलते समय फंदे से लटके बालक की मौत

Fri, 16 Apr 2021 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Child hanged while playing game in mobile, death
कछवां। थाना क्षेत्र के सिकरा कला गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर में मोबाइल में गेम खेलते समय 10 वर्षीय बालक बरामदे में लगे पंखे के सहारे फंदे से लटक गया। परिजनों ने पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटका देख बालक को नीचे उतारा और आनन-फानन में सीएचसी कछवां ले गए। जहां डाक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर बच्चे ने फंदा कैसे लगाया। बालक मोबाइल में गेम खेल रहा था, और उसमें बताए गए निर्देशों के तहत कोई हरकत करते समय फंदे से लटक गया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा निवासी धीरेंद्र पाठक की मौत होने के बाद उनका पुत्र अंश दो वर्ष की उम्र से कछवां के सिकरा कला गांव स्थित अपने फूफा कृष्ण कुमार सिंह के घर पर रहता था। कृष्ण कुमार सिंह ही उसका पालन पोषण करते थे। कृष्ण कुमार अपने परिचित के नामांकन में सुबह घर से निकले थे। परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। 10 वर्षीय अंश अपने बुआ का मोबाइल लेकर गेम खेल रहा था। दोपहर में कृष्ण कुमार घर पर पहुंचकर अंश को आवाज लगाए। उसके न आने पर अंदर गए तो देखा वह दुपट्टे के सहारे पंखे पर लटक रहा है। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर सीएचसी कछवां ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फंदा देखने से ऐसा लग रहा था जैसे पंखे के डैने में दुपट्टा फंस गया हो। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि बालक अपने बुआ का मोबाइल लेकर उस पर गेम खेल रहा था। उसे कई बार गेम खेलने से मना किया गया था।। गेम को डिलीट करने के बाद भी वह उसे मोबाइल में अपलोड कर लेता था। आशंका यही जताई जा रही है कि गेम खेलते समय बुआ के दुपट्टे के साथ वह खेल रहा होगा। जो पंखे में फंस गया। इससे गला कसने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed