{"_id":"6aa45c54a34b3baad00f3768","slug":"child-dies-of-snakebite-after-putting-hand-in-burrow-while-playing-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-161024-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खेलते समय बिल में डाला हाथ, सर्पदंश से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खेलते समय बिल में डाला हाथ, सर्पदंश से बच्चे की मौत
विज्ञापन
जमालपुर के ढेबरा गांव में सर्पदंश से बालक कार्तिक की मौत। स्रोत- परिजन
शेरवां। पुलिस चौकी क्षेत्र के ढेबरा गांव में बृहस्पतिवार को खेल-खेल में छह वर्षीय बालक कार्तिक ने बिल में हाथ डाल दिया। सांप के डसने से युवक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
ढेबरा गांव निवासी कार्तिक सुबह 10 बजे खेलने के दौरान घर में बनी दीवार में बनी बिल में हाथ डाल दिया। मकान का प्लास्टर नहीं हुआ था। दीवार के बिल में बैठे सर्प ने बालक की अंगुली में डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पहले गाजीपुर स्थित अमवा की सती माई आश्रम ले गए और झाड़-फूंक कराई। देर रात उसे जमालपुर स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता चंद्रसूरज बियार दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। कार्तिक दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। मां रेनू, भाई पवन और बहन अर्चना का रो-रोकर हाल बेहाल है।
मां की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जमालपुर अमित कुमार ने बताया कि सर्पदंश से बालक की मौत हो गई।