फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chhanbey MLA Rahul Prakash merged with Panchatatva cremated with state honors in mirzapur

Mirzapur: पंचतत्व में विलीन हुए युवा विधायक राहुल प्रकाश, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Fri, 03 Feb 2023 08:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Feb 2023 08:28 PM IST
सार

 लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल का मुंबई स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया था। शुक्रवार को चील्ह घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। 

विज्ञापन
Chhanbey MLA Rahul Prakash merged with Panchatatva cremated with state honors in mirzapur
विधायक राहुल प्रकाश को अंतिम सलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर की छानबे सीट से अपना दल (एस) के युवा विधायक राहुल प्रकाश कोल शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके पुत्र सम्राट ने चील्ह घाट पर मुखाग्नि दी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अलावा कई अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन


लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को विधायक राहुल प्रकाश कोल का मुंबई स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह एक साल से भी अधिक समय से कैंसर से पीड़ित थे। गुरुवार देर रात उनका शव विमान से बाबतपुर हवाई अड्डे लाया गया। वहां से सड़क मार्ग से शव पैतृक गांव कुबरी पटेहरा लाया गया। इसके बाद पूरी रात जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आम जनता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचते रहे।

विज्ञापन

शव यात्रा में वाहनों की लंबी कतार

एयरपोर्ट से गांव तक शव लाने के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व कई और जनप्रतिनिधि व परिजन मौजूद रहे। सुबह पटेहरा ब्लाक स्थित पड़रिया गांव से शव यात्रा निकली। मड़िहान तिराहा, विंढम, बलहरा मोड़, बरकछा, मुंहकुचवां, पथरहिया, जंगीरोड, नटवां होते हुए शव यात्रा शास्त्री पुल से होकर चील्ह घाट पहुंची। शव यात्रा में वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhanbey MLA Rahul Prakash merged with Panchatatva cremated with state honors in mirzapur
पड़रिया गांव से शव यात्रा निकली - फोटो : अमर उजाला

जगह-जगह पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ ही नमन किया गया। घाट पर गार्ड ऑफ आनर दिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ मंत्री संजीव गोड़, पूर्व मंत्री व विधायक रमा शंकर पटेल, विधायक अनुराग सिंह, अनिल मौय, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पुष्प चक्र अर्पित किया।

देवी चौधरी, सपा के पूर्व अध्यक्ष आशीष यादव, लल्लू शुक्ला, राम कुमार विश्वकर्मा, जगदीश सिंह, श्याम सुंदर केसरी, संतोष गोयल, उदय पटेल ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ल के साथ ही चारों तहसीलों के एसडीएम, चंद्रभान सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, नीरज पटेल, नवनीत सेहारा, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, सीओ शैलेंद्र त्रिपाठी, अनिल पांडेय मौजूद रहे। 

नहीं दिखे वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा के पदाधिकारी

विधायक के अंतिम संस्कार में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा के पदाधिकारी नहीं नजर आए। विधायक से निजी संबंधों के चलते भाजपा के कुछ जनप्रतिनिधि व विधायक जरूर नजर आए। हालांकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के साथ ही कई पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की और अंतिम संस्कार में जिला कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed