फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cheating with teachers in BJP government

भाजपा सरकार में शिक्षकों के साथ किया धोखा- डा. सुरेश यादव

Sun, 26 Sep 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Cheating with teachers in BJP government
मिर्जापुर। समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में ‘बूथवार शिक्षकों की भूमिका-संवाद से समाधान की ओर’ के तहत शनिवार को पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा सरकार पर शिक्षकों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षकों को धोखा देने का काम किया। शिक्षामित्रों की नौकरी छीनकर उन्हें मानसिक, सामाजिक ओर आर्थिक पीड़ा पहुंचाने का मजाक कर उनके उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों, वित्त विहीन शिक्षकों,अनुदेशकों, प्रेरकों का परिवार भुखमरी झेल रहा है। हताशा में हजारों की संख्या में शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। वे आने वाले चुनाव में इसका बदला जरूर लेंगे। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में शिक्षा, शिक्षक, छात्र विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए घर घर, जन जन तक संपर्क एवं संवाद के माध्यम से जन जागरूकता पैदा करेंगे। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अमृतलाल यादव ने कहा कि सपा सरकार ने एक लाख 76 हजार शिक्षा मित्रों को नौकरी देने, वित्त विहीन शिक्षकों को 200 करोड़ मानदेय देने, विषय विशेषज्ञ की बहाली करने का काम किया है। इस अवसर पर अभय यादव, रामगोपाल बिन्द, जमुना प्रसाद गुप्ता, गिरधारी पाल, शैलेष पटेल, राजबहादुर यादव, जीत बहादुर पाल, मुशीलाल, राजेन्द्र प्रसाद, नागेन्द्र तिवारी, श्याम मोहन यादव, अरशद अली, मनोज चौहान, रामजी यादव, अंकुर सिंह, अतीक खां, इलियास खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed