फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cheated of Rs 5 lakh 72 thousand by porting mobile number

Mirzapur News: मोबाइल नंबर पोर्ट कर पांच लाख 72 हजार रुपये ठगे

Sat, 16 Mar 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 5 lakh 72 thousand by porting mobile number
जिगना। थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला मुराजपुर निवासी एक युवक पांच लाख 72 हजार 220 रुपये ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने जिगना थाने में तहरीर देकर दो लोगों पर ठगी करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। तहरीर के मुताबिक प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक पांच मार्च को जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला मुराजपुर में बिंद्रा प्रसाद बिंद के पास एक व्यक्ति आया। खुद को पोस्ट मैन बताकर एक कागज दिया और हस्ताक्षर कराया। इसी दौरान बिंद्रा प्रसाद का मोबाइल भी मांगा। आरोप है उसी दौरान उसमें मोबाइल सिम को अपने नाम से दूसरे कंपनी में पोर्ट कर लिया। दो दिन बाद बिंद्रा का मोबाइल बंद हो गया। आठ व नौ मार्च को बिंद्रा प्रसाद के खाते से पांच लाख 72 हजार 220 रुपये दोनों ने अपने-अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी 11 मार्च को हुई। पीड़ित बिंद्र प्रसाद ने जिगना थाने में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने की शिकायत की। पुलिस छानबीन मे जुटी हुई है।थानाध्यक्ष निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि साइबर सेल में शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed