{"_id":"0953e85e799c574e9cdec8efeb63fab0","slug":"chandrashekhar-ajad-remembered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया याद
मिर्जापुर।
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत माता के अमर सपूत शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गुरुवार को नगर के शहीद उद्यान में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। आप के जिला सचिव आयुष सिंह ने कहा कि शहीद आजाद क्रांतिकारी विचारधारा से ओतप्रोत देशभक्त नौजवान थे। उन्होंने अपने अल्पकाल के जीवन में देश के प्रति जो योगदान दिया है, उसके लिए राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। प्रवक्ता शिवम श्रीवास्तव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के संकल्प को दोहराते हुए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि आजाद का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायी है। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस दौरान अरविंद भारती, प्रदीप यादव, इरशाद अहमद, दिनकर मिश्र, प्रदीप सिंह, नागेंद्र कुमार, भगवती जैसवारा, इलियास अली, आरिफ अंसारी, राम आसरे यादव, रोहित जायसवाल, राहुल सरोज, सप्तमी निषाद, हिमांशु श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन