फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chandauli and Mirzapur will be benefited by the increase in the capacity of the pump canal

पंप कैनाल की क्षमता वृद्धि से लाभान्वित होंगे चंदौली व मिर्जापुर

Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chandauli and Mirzapur will be benefited by the increase in the capacity of the pump canal
नरायनपुर। क्षेत्र के नरायनपुर पंप कैनाल की क्षमता वृद्धि के कार्य का शनिवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय व जिले की सांसद व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शिलान्यास किया। 62.90 करोड़ से 2023-24 तक कार्य पूरा किया जाना है। चंदौली व मिर्जापुर के किसानों को इससे लाभ होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि क्षमता वृद्धि से 70 प्रतिशत चंदौली जिला व 20 प्रतिशत मिर्जापुर के किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने पं. कमलापति त्रिपाठी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयास से नरायनपुर पंप नहर का निर्माण हुआ था। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस परियोजना से मिर्जापुर के साथ ही चंदौली के किसान लाभान्वित होंगे। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि चुनार विधानसभा क्षेत्र के किसानों की बहुत पुरानी मांग थी जो अब पूरी हुई। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि हमारी विधानसभा का इलाका नहर के अंतिम छोर पर है। लेकिन सबसे ज्यादा फायदा हमें ही होगा। समारोह में विधायक शारदा प्रसाद ,सांसद पकौड़ी कोल ,विधायक साधना सिंह आदि लोग मंचासीन रहे। मुख्य अभियंता डीके पंडवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन मनीष पाण्डेय ने किया।इस दौरान अब्दुल कलाम अंसारी, प्रभाल सिह, राष्ट्रीय प्रवक्त राजेश पटेल डॉ. अनिल सिह, बजरंग बली सिंह, कमलेश सिंह, हरिशंकर सिंह, मनोज मिश्रा, मिथिलेश पाठक के साथ डीएम मिर्जापुर प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम चंदौली संजीव सिंह , प्रदीप झा मुख्य अभियंता, एके सिंह अधीक्षण अभियंता, रमेश चंद्रा अधीक्षण अभियंता, एसके सोनकर अधिशासी अभियंता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed