फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chacha Nehru was the architect of modern India

Mirzapur News: आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरु

Wed, 28 May 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru was the architect of modern India
मिर्जापुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रमों में उनका स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मदरसा अल अज़ीज़ निस्व कॉलेज रसूलागंज छोटा मिर्जापुर जमालपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमेटी के सदस्य फ़ैज़ अहमद के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल व अतिथियों ने बच्चों में कापी व कलम का वितरण किया।
विज्ञापन

कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक ऐसे भारत का सपना देखा, जो विज्ञान और तकनीक के सहारे आगे बढ़े और आधुनिक विश्व का मुकाबला करे। गुलाब चंद्र पांडेय, खदीजा नाज, तुलसीदास गुप्ता, दौलत सिंह, बृजेश द्विवेदी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार नगर के आवास विकास कॉलोनी पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनायी गई। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए नेहरू ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त उर्फ राजन पाठक ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद करोड़ों भारतीयों को साथ लेकर देश की मजबूत नींव रखी थी। मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। शशि भूषण दुबे कंचनीय, राजधर दुबे, जनार्दन पांडे, विधि सिंह, विवेक सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed