फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CDO inspected the paddy purchasing center

सीडीओ ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

Sat, 27 Nov 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
CDO inspected the paddy purchasing center
जिले के धान क्रय केंद्रों तक अब किसान पहुंचने लगे हैं। कहीं एक ही कांटे से तौल हो रही है तो कहीं कोई और समस्या है। मुख्य विकास अधिकारी ने शुक्रवार को पटेहरा में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। किसानों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

पटेहरा, मड़िहान तहसील क्षेत्र के पथरौर सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र पर पहुंची सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से भी बात की। जिसमें किसान धीरज तिवारी व किसान छोटेलाल पटेल ने बताया कि पथरौर में लगभग चार वर्षों से क्रय केंद्र बंद हो गया था। जो इस बार चालू हो गया। इससे किसानों को धान बेचने में सुविधा हो रही है। सीडीओ के निरीक्षण में क्रय केंद्र प्रभारी सविनय सिंह ने बताया कि अभी तक एक ही किसान का 58 क्विंटल धान खरीदा गया है। कुल 92 किसानों को टोकन दिया गया है, जो धान की ओसाई करा रहे हैं। सीडीओ के पूछने पर किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष 12 रुपये में बनिया को धान बेचने के लिए किसान मजबूर थे। हलिया, मवई कलां विपणन क्रय केंद्र प्रथम पर 990 क्विंटल 22 किसानों से तथा मवई कलां द्वितीय केंद्र पर 2517 क्विंटल 60 किलो 55 किसानों से खरीद की गई। वही 1650 किसानों का संपर्क किया गया है। 60 किसानों को टोकन वितरित किया गया है। तौल के लिए क्रय केंद्र पर एक एक कांटे होने से किसानों की भीड़ लगी हुई है। सतीश मिश्रा ने बताया कि जनरेटर व धान कुटाई मशीन के लिए तथा किसानों को बैठने के लिए कुर्सी की ब्यवस्था तथा दरी उपलब्ध है। कैलहट, क्षेत्र में किसानों का धान क्रय करने के लिए कैलहट साधन सहकारी समिति पर क्रय केन्द्र बनाया गया है। धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति कैलहट पर अभी तक 20 किसानों से 796 क्विंटल की खरीद किया गया है। क्रय केंद्र प्रभारी अजीत सिंह ने बताया की छह किसानों का पैसा उनके खाते में जा चुका है। जमालपुर क्षेत्र मे खोले गये धान क्रय केंद्र मठना का निरीक्षण शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी कोआपरेटिव कृष्ण मुरारी तिवारी ने किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एडीओ कृष्ण मुरारी तिवारी ने केंद्र प्रभारी अमरनाथ सिंह को निर्देश देते हुये कहाकि क्षेत्र के किसानो का धान खरीद प्राथमिकता से होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान साधन सहकारी समिति पर किसानों का धान क्रय किया जा रहा था। क्रय केंद्र प्रभारी को धान खरीद में और तेजी लाने को कहा। समिति प्रभारी को दिशा निर्देश देते हुए चेताया कि किसानों को हर समय खाद उपलब्ध होना चाहिए। समिति पर खाद उपलव्ध न रहने पर समिति प्रभारी तुरंत खाद के लिए डिमांड करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed