फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CDO angry over the use of substandard bricks in pairing

जोड़ाई में घटिया ईंट के प्रयोग पर सीडीओ नाराज

Sun, 28 Aug 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
CDO angry over the use of substandard bricks in pairing
सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने शनिवार को विकास खंड क्षेत्र के अमोई गांव में टेक होम राशन (टीएचआर), स्वास्थ्य विभाग के मीटिंग हाल व 104 लाख रुपये खर्च कर बने मिनी सेंटर आफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 89 लाख रुपये से मीटिंग हाल, महिला व पुरुष वार्ड के निर्माण में लगे खराब गुणवत्ता के ईंट व उसकी जोड़ाई में गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को चेतावनी दी। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता के खिलाफ नोटिस जारी कर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान 73 लाख रुपये से निर्माणाधीन अमोई में टीएचआर भवन के प्लास्टर का जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ईंट की गुणवत्ता खराब मिलने पर जांच के लिए उसे लैब भेजने की हिदायत दी। सीडीओ ने 104 लाख रुपये से बने उद्यान विभाग के मिनी सेंटर आफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया। सेंटर में गोभी, मिर्चा, टमाटर, बैगन के तैयार पौधों के बारे में जानकारी ली। अंदर पानी का रिसाव होने पर उसे रोकने व माली को साफ-सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान डीसी मनरेगा मो. नफीस, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील दत्त, बीडीओ शरद कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed