{"_id":"68127142fe2e476cb60db8f7","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-two-houses-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-133101-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो घरों से नकदी और आभूषण की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो घरों से नकदी और आभूषण की चोरी
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के औरा बरुआ गांव में मंगलवार की देर रात दो घरों में घुस कर चोर आभूषण व 22 हजार रुपये उठा ले गए। बुधवार की सुबह पीड़ित परिवारों को घटना की जानकारी हुई। घर से 20 मीटर दूर बाणसागर नहर के पास खाली डिब्बे, टूटा बाॅक्स आदि सामान मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल की।
थाना क्षेत्र के औरा बरुआ गांव निवासी महेंद्र प्रसाद अग्रहरी के घर के पीछे बने रोशनदान से चोर घुस गए। इसके बाद दो बाॅक्स व बैग उठा ले गए। घर में सोए सदस्यों को कूलर की तेज आवाज के कारण घटना की जानकारी नहीं हुई। पीड़ित के अनुसार, कमरे में रखे दो बाॅक्स व दो बैग का ताला तोड़कर छह चांदी के पायल, मीना, चांदी के आभूषण, सोने के टप्स, माथ वेदी, अंगूठी, नथिया और 22 हजार रुपये चोर उठा ले गए। घर से कुछ दूर बाणसागर नहर के पास बाॅक्स व कपड़ा फेंका मिला।
चोर पड़ोसी अजय मौर्य के कमरे का ताला तोड़कर अंदर गए। उसमें केवल बर्तन ही रखा था। बगल वाले कमरे का ताला नहीं टूटने के कारण कीमती सामान बच गया। पीड़ित के अनुसार लगभग आठ हजार रुपये का बर्तन चोर उठा ले गए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने में जुट गई है। सीओ लालगंज अशोक सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।