फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case registered against the accused for entering the house with the intention of robbery and opening fire

Mirzapur News: लूट के नीयत से घर में घुसकर फायरिंग करने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Sep 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the accused for entering the house with the intention of robbery and opening fire
राजगढ़। थाना क्षेत्र के चित विश्राम गांव में खेत में बने घर में घुसकर लूट का प्रयास करने के दौरान फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पकड़ने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। पुलिस फरार चल रहे तीसरे आरोपी की तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे खेत में बने एक मकान में तीन युवकों ने घुसकर वृद्ध को तमंचा सटाकर लूट की कोशिश की। उधर, तमंचा सटाने के बावजूद वृद्ध ने साहस कर शोर मचाया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर डराने का प्रयास किया। गोली की आवाज और शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख बदमाश भागने लगे। इस बीच ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। ग्रामीणों ने बदमाशों की पिटाई की और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को उनके हवाले कर दिया। इस बीच घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने बदमाशों को घटना स्थल पर ले जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस बदमाशों के खिलाफ मड़िहान, अहरौरा, चुनार व लालगंज थाने में दर्ज मुकदमों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में राजगढ़ थाने में पहुंचे नौगढ़ निवासी नंदलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अपराह्न करीब तीन बजे बदमाश नौगढ़ उनके घर पानी पीने जाने के बहाने 20 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। नंदलाल ने दोनों की पहचान की। थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नसुड़ी यादव निवासी निकारिका हाल पता सक्तेशगढ़ व मुनीब कोल निवासी देवरी उत्तर थाना संतनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed